फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम महबूबा का पुतला फूंका, नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) पर दिए गए बयान को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के पार्किंग स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का पुतला फूंका। उन्होंने महबूबा के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि महबूबा का बयान निंदनीय है। तिरंगे का अपमान अस्वीकार्य है।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद लंबे समय से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने के लिए देश व्यापी आंदोलन करते आया है। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर देश वासियों को राहत दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने कहा है जब तक हमें हमारा जम्मू-कश्मीर का झंडा वापस नहीं मिल जाता, हम तिरंगा झंडा नहीं उठाएंगे। एबीवीपी ने कहा कि इस तरह का बयान बहुत ही भड़काऊ और गैर जिम्मेदाराना है। महबूबा के बयान ने लोगों की देशभक्ति की भावना को आहत किया है।
उन्होंने देश की अखंडता पर प्रहार करने वाले इस तरह के बयान देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। पुतला दहन करने वालों में विभाग संगठन मंत्री प्रशांत, विद्यार्थी विस्तारक मनवीर नेगी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य राजन, कुमाऊं सह संयोजक निर्मल, जिला संयोजक नवीन, अनुन्य पांडे, कमल नेगी, आशीष जोशी, विकास पोखरिया, पंकज बोरा, अभिनव परिहार, वरुण कपकोटी, देवेश बिनवाल, आदित्य गुरुरानी, शैलेंद्र पवार, राहुल कनवाल, नीरज आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें