फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत द्वाराहाट में धूमधाम से मनी पूर्व पीएम स्व. बाजपेयी की जयंती

विज्ञापन
स्याल्दे में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते भाजपा क? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा उन्होंने देश को नई दिशा देने का काम किया है। अटल के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के नंदा देवी प्रांगण में कार्यक्रम पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री के मन की बात को भी सुना। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने किया। वहां पर पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, बीना नयाल, मनोज वर्मा, धर्मवीर आर्य, लीला बोरा, चंपा पांडे, धर्मेंद्र बिष्ट, महबूूब बंजारा आदि थे।
रानीखेत द्वाराहाट में किया याद
रानीखेत/द्वाराहाट। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। विभिन्न बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना गया। वहां वहां पलायन निवारण आयोग सदस्य अनिल शाही, मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट, विमल भट्ट, मोहन नेगी आदि थे। संवाद
विज्ञापन

गरुड़ में भी हुए कार्यक्रम
गरुड़ (बागेश्वर)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भाजपा मंडल कार्यालय सहित विकास खंड के सभी शक्ति केंद्रों में समारोह पूर्वक मनाया गया। वहां पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, घनश्याम जोशी, मंगल राणा आदि थे। नौघर शक्ति केंद्र में नंदन सिंह अल्मिया, सुरेश करायत, कैलाश अल्मिया, आनंद बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें