फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयो रे नवल वसंत बहार...

Sat, 24 Jan 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। लोगों ने जौ की पौध भगवान को अर्पित कर पीले कपड़े पहने। थपलिया स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ और गायत्री साधना केंद्र चितई में यज्ञोपवीत, कर्णभेद, मुंडन आदि संस्कार भी हुए। उधर श्री सांई मंदिर में पूजा पाठ, भजन कीर्तन के बाद हुए भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर्व पर लोगों ने मंदिरों में जौ की पत्तियां अर्पित कर शिरोधार्य की।

बच्चों में वसंत पंचमी को लेकर खासा उत्साह था। घरों में पकवान भी बनाए। सरस्वती पूजन भी किया गया। पंचमी पर बालिकाओं के नाक, कान छेदने की भी परंपरा है। कई लोगों ने अपनी पुत्रियों के नाक और कान भी छिदवाए।
विज्ञापन

गायत्री प्रज्ञा पीठ थपलिया में 33 यज्ञोपवीत, 30 कर्णभेद और दो मुंडन संस्कार हुए।

शहर के सांई मंदिर में वसंत पंचमी पर पूजा अर्चना और भजन कीर्तन हुआ। बाद में हुए भंडारे में काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें