गरुड़ के कुलाऊं में भूस्खलन से एक घर खतरे की जद में
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। भूस्खलन से कुलाऊं में एक आवासीय घर खतरे की जद में आ गया है। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को दो घरों में शिफ्ट किया है। भूस्खलन से मल्ला कुलाऊं निवासी नरेंद्र सिंह नेगी के मकान के आगे भूस्खलन होने से मकान खतरे की जद में आ गया है। ग्रामीणों ने सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावित परिवार के सदस्यों को आनंद सिंह, सुशीला देवी के घर में शिफ्ट किया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण राम आर्या, ग्राम प्रधान हेमा देवी, उपप्रधान रमेश रावत, कांग्रेस नेता रंजीत दास, प्रकाश कोहली, गब्बर सिंह ने प्रभावित परिवार को विस्थापन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।