फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक चैंपियन की भाजपा में वापसी का आप ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भाजपा के विधायकों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने विधायक चैंपियन को पार्टी में फिर से शामिल करने के विरोध में चौघानपाटा में धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने देवभूमि को अपमानित करने वाले भाजपा विधायक को पार्टी में फिर शामिल करने पर आपत्ति जताई। वहीं द्वाराहाट के विधायक के खिलाफ भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई।
विज्ञापन

चौघानपाटा में हुई सभा में आप के कुमाऊं प्रभारी अमित जोशी ने कहा कि खानपुर से भाजपा विधायक चैंपियन का कुछ समय पहले कुछ साथियों के साथ हाथों में रिवाल्वर और शराब का गिलास लिए वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने उत्तराखंड और यहां के वासियों के लिए गाली-गलौच के साथ अभद्र टिप्पणी की।
भाजपा ने उस समय दबाव में आकर विधायक को छह साल तक पार्टी से निष्कासित किया लेकिन महज 13 माह बाद अचानक बीजेपी में विधायक की वापसी हो गई। उन्होंने कहा कि द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी पर भी दुष्कर्म का आरोप लगने पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी अखिलेश टम्टा, एनएल शाह, रोहित सिंह, दिपांशु शाह, लक्ष्मण गोस्वामी, नीरज जोशी, जगमोहन आर्या, भावेश सिंह, नवीन कुमार, विनित, देवाशिष शाह, रहमान, सफी उल्ला कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें