बागेश्वर के कपकोट में युवा संवाद कार्यक्रम में मौजूद आप नेता अजय कोठियाल। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय कोठियाल ने कपकोट में युवाओं से संवाद कर उनके मन की थाह ली। कोठियाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के एजेंडे में युवाओं के मुद्दों को शामिल किया जाएगा।
मंगलवार शाम कर्नल कोठियाल कपकोट पहुंचे। बुधवार को उन्होंने युवाओं के साथ संवाद कर उनके मन की थाह ली। संवाद कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने पलायन, रोजगार के मुद्दे उठाए। कोठियाल ने कहा कि पहाड़ का युवा हताश और निराश है। तरक्की के लिए पलायन होता तो अच्छा था। रोजीरोटी के लिए पलायन ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि युवाओं के मुद्दे आप के एजेंडे में शामिल किए जाएंगे। वर्ष 2020 के चुनाव में युवाओं के मुद्दों को घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। आप सत्ता में आई तो पहाड़ के पानी और जवानी का भरपूर उपयोग किया जाएगा। राज्य में पार्टी का नेतृत्व करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह कुर्सी या राजनीतिक भविष्य बनाने के लिए आप में नहीं आए हैं। उत्तराखंड का नवनिर्माण उनका सपना है, जल्द ही आम आदमी पार्टी का एजेंडा जनता के सामने आएगा।
कोठियाल पहुंचे अल्मोड़ा, आज करेंगे युवा संवाद
अल्मोड़ा। आज बृहस्पतिवार को आप नेता अजय कोठियाल अल्मोड़ा में युवाओं से संवाद करेंगे। कर्नल (अवकाश प्राप्त) अजय कोठियाल उत्तराखंड के विभिन्न जिलों और विधानसभाओं में युवा संवाद कार्यक्रम के जरिए युवाओं से संवाद भी कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने बताया की कोठियाल ने कारगिल युद्ध में सात आतंकवादियों को ढेर किया। बताया कि कोठियाल बुधवार देर अल्मोड़ा पहुंच गए हैं। बृहस्पतिवार को वह सुबह नौ बजे चितई मंदिर में दर्शन के बाद साढ़े दस बजे अल्मोड़ा स्थित शिखर होटल में युवाओं के साथ संवाद करेंगे।
नोट : फोटो आएगी