फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ कोरोना जांच घोटाले पर आप ने किया विरोध प्रदर्शन, सीएम से इस्तीफे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुंभ मेले में कोरोना जांच रिपोर्ट घोटाला मामले को लेकर आम आदमी पार्टी मुखर है। बृहस्पतिवार को आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में घड़े फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। पवित्र कुंभ के बीच सरकार पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारत की साख को बट्टा लगाने का आरोप लगाया। नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ रावत से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इतने बड़े घोटाले पर न्यायिक जांच होनी चाहिए। इसके साथ सीएम को पूरे प्रदेश में कोरोना जांच का ऑडिट कराना चाहिए और खुद स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में उनके अपने लोग ही इस आपदा में भी अवसर ढूंढ रहे हैं। मात्र चेहरा बदला है चरित्र नहीं। सरकार के अधिकारी और नेताओं ने मिलकर इतने बड़े घोटाले को अंजाम दिया।। यहां जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, एनएल शाह, जगमोहन फर्त्याल, अरुणोदय तिवारी, सौरभ पांडे, हिमांशु बोरा, संदीप नयाल, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर जागेश्वर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुड़ाबांज स्थित भाजपा कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया। सरकार पर कोरोना जांच घोटाले में घड़े फोड़ते हुए विरोध दर्ज किया। यहां वरिष्ठ नेता तारादत्त पांडे, संगठन मंत्री प्रकाश भट्ट, किरन बिनवाल, विनोद वर्मा, दिनेश भट्ट, मेशह भट्ट, दीपक राज, विशन, बसंत बल्लभ, राजेंद्र, दिनेश नाथ, नवीन आर्या, नितिन कुमार, बिशन दत्त पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें