फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजनाओं से ग्रामीणों की आर्थिकी को सुधारने की करें कोशिश:डीएम

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद डीएम नितिन सिंह भदौरिया और अन्य अधिकारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना एवं विकेंद्रीकृत जलागम विकास परियोजना (ग्राम्या) की बैठक शुक्रवार को डीएम नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई। इसमें डीएम ने परियोजनाओं से ग्रामीणों की आर्थिकी सुधारने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्पादनों की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता न करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में प्रभागीय परियोजना प्रबंधक कैलाश चंद्र भट्ट ने परियोजना की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। कहा कि परियोजना के माध्यम से स्थानीय संसाधनों पर आधारित विभिन्न उद्यम जैसे बेकरी इकाई हवालबाग, फल संस्करण इकाई हवालबाग, हिलांस किसान आउटलेट आदि से ग्रामीणों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। परियोजना करीब 30 हजार उत्पादक समूह सदस्यों के साथ 40 आजीविका संघों के माध्यम से व्यापार किया जा रहा है। ग्राम्या के अपर परियोजना निदेशक डॉ. एसके उपाध्याय ने भी पीपीटी के माध्यम से विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। डीएम ने परियोजना के तमाम कार्यों की सराहना की। कहा कि दोना परियोजनाएं जिले में बेहतर कार्य कर रहीं हैं। बैठक में मौजूद उज्ज्वल आजीविका स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्ष कमला लटवाल ने सीडीओ मनुज गोयल से महिला हितों पर बात की। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडे, बीडीओ पंकज कांडपाल, आजीविका सहायक प्रबंधक राजेश मठपाल, विक्रम तोमर, प्रदीप गुसांई, ग्राम्या परियोजना के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. सुशील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें