फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नदी में नहाने गए युवक को सांप ने डंसा

Thu, 08 May 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सरयू नदी में नहाने गए एक युवक को सांप ने डंस दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बृहस्पतिवार देर सायं तहसील रोड निवासी विशाल (25) सरयू नदी में नहाने गए थे। इस दौरान सांप ने उन्हें डंस दिया। उनके साथ मौजूद लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर नाजुक स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर दिया है। चिकित्सक डॉ. नसीम अहमद ने बताया कि युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। युवक मूल रूप से यूएस नगर के किच्छा निवासी बताया जा रहा है। वह तहसील रोड स्थित एक घर में किराये रहता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें