फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गनियाद्योली में 10 लाख की लागत से बनेगा वॉच टावर

Mon, 21 Sep 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वन विभाग की ओर से गनियाद्योली क्षेत्र में करीब 10 लाख रुपये की लागत से वॉच टावर का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र के जंगल और आसपास के इलाकों में वन्यजीवों की गतिविधियों पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा ने बताया कि गनियाद्योली में वॉच टावर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके बनने से पर्यटन को बढ़ावा और वन क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी।
जंगल की आग, वन्यजीवों की गतिविधियों और अन्य घटनाओं की जानकारी समय पर मिलने में मदद मिलेगी। साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। इनके अलावा अवैध कटान और जंगल में संदिग्ध गतिविधियों पर भी निगरानी रहेगी। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में हुए टावर से आसपास के वन क्षेत्र की निगरानी व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें