फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शॉर्ट सर्किट से दो मंजिला मकान में आग लगी, लाखों का सामान जला

Fri, 27 Sep 2024 05:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसेड़ मन्या के तोक बगड़ में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। इससे भवन स्वामी का लाखों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार तोक बगड़ निवासी देवीदत्त पांडे के दो मंजिला मकान में बृहस्पतिवार शाम बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दो मंजिला भवन को अपनी चपेट में ले लिया। आग से घर में रखा सामान दीवान बेड, बिस्तर कपड़े, खाद्यान्न सामग्री के साथ ही बक्सों में बंद कपड़े व सोना-चांदी के जेवर व कुछ नकदी भी जल गई। आग लगने से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलने पर जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा पीड़ित के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। बाद में विधायक की सूचना पर ऊर्जा निगम और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग से हुए नुकसान की जानकारी लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को शीघ्र भेजने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें