फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तिमली स्टेशन के पास सड़क पर गिरा पेड़, घंटों बाधित रहा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। जैनल-देघाट मोटर मार्ग पर तिमली स्टेशन के पास सड़क पर पेड़ गिरने से कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार सोमवार करीब तीन बजे अचानक एक बड़ा पेड़ टूटकर मुख्य सड़क पर गिर गया जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। दुपहिया वाहनों को छोड़कर बड़े वाहन सड़क के दोनों ओर फंस गए। सड़क बंद होने से यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गांव निवासी घनश्याम सिंह बिष्ट ने बताया कि सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। घटना की सूचना संबंधित विभाग को दी गई, जिसके बाद विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे। शाम करीब चार बजे के बाद पेड़ को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। इसके बाद फंसे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें