चौखुटिया (अल्मोड़ा)। लखनेश्वरी धाम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास मोहन चंद्र पाठक ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति और मानव जीवन के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया। कथा के दौरान संगीतमय भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों और प्रवचनों के बीच कई श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखाई दिए। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। यजमान इंद्र सिंह, किशोर रावत, चंद्रशेखर लखचौरा और शंकर सिंह रावत ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी, विपिन शर्मा, गणेश नायक, मुख्य सेवक उमेश रावत आदि मौजूद रहे।