फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा-रानीखेत मार्ग में सीएमओ कार्यालय के पास गिरा पेड़, एक घंटा यातायात ठप

Fri, 03 Jul 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-रानीखेत मोटर मार्ग में सीएमओ कार्यालय के पास बीते देर रात चीड़ का विशाल पेड़ गिर गया। इससे मार्ग यातायात के लिए करीब एक घंटा बंद रहा। इससे वहां लंबा जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई कर मार्ग को सुचारू कराया।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम तेज अंधड़ में अल्मोड़ा-रानीखेत मोटर मार्ग में सीएमओ कार्यालय के पास चीड़ का एक बड़ा पेड़ टूटकर गिर गया। इस कारण मार्ग यातायात के लिए करीब एक घंटा बंद हो गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। 8:32 बजे सूचना मिलते ही अग्निशमन रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने वुडन कटर की सहायता से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क से हटाकर बाधित मार्ग को यातायात के लिए सुचारु कराया। इसके साथ ही जाम में फंसे वाहनों को सुरक्षित निकाला गया जिससे यातायात सामान्य हो सका। राहत और बचाव कार्य के दौरान ओम प्रकाश, उमेश कुमार, महमूद अली, नीरज कुमार, पूजा थापा के अलावा पार्षद मोनू शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें