फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत में कल से नंदा-सुनंदा महोत्सव में सजेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल

Fri, 18 Sep 2026 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। 137वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव के तहत 18 सितंबर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आगाज होगा। महोत्सव में विद्यालयी बच्चों, महिलाओं और स्थानीय प्रतिभागियों के लिए चित्रकला, मेहंदी, लोकनृत्य, छपेली, विवाह गीत, ऐपण, उत्तराखंडी व्यंजन और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण 22 सितंबर को होने वाली पारंपरिक झोड़ा प्रतियोगिता होगी। समिति के सांस्कृतिक संयोजक विमल सती ने बताया कि 18 सितंबर को चित्रकला व मेहंदी प्रतियोगिता के साथ स्थानीय बाल कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। 19 से 22 सितंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा, जिसमें संस्कृति विभाग के आमंत्रित दल लोक संस्कृति की प्रस्तुतियां देंगे। 22 सितंबर को उत्तराखंडी परिधान के बाद झोड़ा प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें