फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने शहर में निकाली जागरुकता रैली

विज्ञापन
जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर अल्मोड़ा में जागरुकता रैली निकालती छात्राएं। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर छात्राओं ने बृहस्पतिवार को नगर में जागरूकता रैली निकाली। चौघानपाटा से रैली को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

चौघानपाटा से शुरू हुई रैली नंदादेवी प्रांगण पहुंचकर समाप्त हुई।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि पखवाड़ा 24 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने कहा कि 2019 में जनसंख्या स्थिरीकण पखवाड़ा की थीम ‘परिवार नियोजन से निभाएं जिम्मेदारी, मां और बच्चे के स्वास्थ्य की पूरी तैयारी‘ को सार्थक करने के लिए लोगों को जागरूक करें।
सीएमओ डॉ. विनिता शाह ने कहा कि बताया कि जिले के सभी अस्पतालों में शिविर के माध्यम से परिवार कल्याण काउंसिलिंग, नसबंदी आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। रैली में एडम्स, जीआईसी की छात्राओं, प्रशिक्षु एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित, डॉ. सविता हयांकी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक भट्ट, हिमांशु मस्यूनी, संजय जोशी, रवि मिश्रा, गोकुलाननंद जोशी आदि ने भाग लिया।
इधर एनवाईके की ओर से जीआईसी हवालबाग में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। जबकि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, भुवन जोेशी, पंकज कुमार, गोपाल कुमार,संजय पांडे, नंदन सिंह, मनोज गुप्ता आदि शा मिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें