फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भाजपा और कांग्रेस के विकल्प में तैयार होगा एक राजनीतिक मोर्चा

Thu, 26 Mar 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की क्षेत्रीय राजनीतिक शक्तियों और जनपक्षीय संगठनों ने एकजुट होकर एक सशक्त विकल्प खड़ा करने की दिशा में ठोस पहल की है। मिशन 2027 के तहत बृहस्पतिवार को नगर के एक होटल में आयोजित रणनीतिक बैठक में प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रूप में एक मजबूत, ईमानदार और जनआधारित राजनीतिक मोर्चा तैयार करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्षों बाद भी उत्तराखंड शहीदों के सपनों और अपनी मूल अवधारणा पर खरा नहीं उतर पाया है। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों समान रूप से जिम्मेदार हैं। प्रदेश आज दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से संचालित राजनीति से त्रस्त है और अब एक ऐसे क्षेत्रीय विकल्प की आवश्यकता है जो उत्तराखंड के जन-सरोकारों, भौगोलिक परिस्थितियों और हिमालयी संवेदनशीलता को समझे। निर्णय लिया गया कि राज्य की सभी जनपक्षीय, लोकतांत्रिक और क्षेत्रीय शक्तियों को एक साझा मंच पर लाकर एक सशक्त राजनीतिक विकल्प तैयार किया जाएगा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंडी सोच रखने वाले सभी लोगों को निस्वार्थ भाव से एकजुट होना होगा, तभी शहीदों के सपनों का उत्तराखंड साकार किया जा सकता है। बैठक में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा, उत्तराखंड लोक वाहिनी, हिमालय क्रांति पार्टी, इंडिया ग्रीन्स पार्टी, भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और जन आंदोलनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वहां चारु तिवारी, प्रभात ध्यानी, राजीव लोचन साह, भूपेंद्र कोरंगा, प्रकाश जोशी, नरेश नौटियाल, दिनेश उपाध्याय, मोहन कांडपाल, जेसी उप्रेती, सुरेश नौटियाल, आरपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें