फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कालिका-दलमोटी मार्ग पर गिरा चीड़ का पेड़, दो घंटे यातायात बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लगातार खराब मौसम के बीच शुक्रवार को कालिका-दलमोटी मोटर मार्ग पर एक विशालकाय चीड़ का पेड़ गिर जाने से यातायात लगभग दो घंटे तक बाधित रहा। पेड़ सड़क के बीचों बीच गिरने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाने का अभियान शुरू किया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र ने बताया कि फायर रेस्क्यू यूनिट ने कटर की सहायता से पेड़ को काटकर हटाया व जेसीबी के माध्यम से उसके अवशेषों को सड़क किनारे किया गया। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें