फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नालियों के ऊपर सज रहा बीमारियों का बाजार

Sat, 31 Jan 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर की सूरत और सीरत सुधारने के दावे खोखले नजर आ रहे हैं। तहसील रोड और मुख्य बाजार में नियमों को ताक पर रखकर फास्ट फूड का कारोबार फल-फूल रहा है। नगर पालिका की गंदी नालियों के ऊपर स्लैब डालकर और अस्पताल के बायोमेडिकल वेस्ट पिटों के ऊपर चाऊमीन और मोमोज के ठेले सजाए जा रहे हैं। इन नालियों से उठती दुर्गंध और कीटाणुओं के बीच तैयार हो रहा भोजन सीधे लोगों के स्वास्थ्य पर हमला कर रहा है, लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर पालिका प्रशासन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

नगर के तहसील रोड में लगे ठेलों पर हाइजीन का नामोनिशान नहीं है। नालियों के ऊपर भाप में पकते मोमोज और खुले में बिकती चाऊमीन पर मक्खियां भिनभिना रही हैं। जिला अस्पताल के बाहर बने बायोमेडिकल वेस्ट के पिटों के ऊपर भी फास्ट फूड के ठेलों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। ठेलों पर परोसे जा रहे फास्ट फूड के साथ ही संचालक लोगों को बीमारियां पराेस रहे हैं। इन ठेलों के संचालक न तो सिर पर कैप पहनते हैं और न ही हाथों में ग्लव्स या शरीर पर एप्रन। पसीने और धूल के बीच तैयार हो रहा यह भोजन संक्रमण को निमंत्रण दे रहा है। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार, खाद्य सामग्री बेचने वालों के लिए सिर पर कैप, हाथों में ग्लव्स और शरीर पर एप्रन पहनना अनिवार्य है। लेकिन नगर में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिना किसी सुरक्षा उपाय के ठेला संचालक लोगों को बीमारियों का डोज परोस रहे हैं।

.......कोट
नगर में संचालित ठेलों में नियमों के पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही अभियान चलाकर नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - प्रकाश चंद्र फुलारा, जिला अभिहित अधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें