फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत में दोगुनी रकम के लालच में गंवा दिए 50 लाख

Fri, 23 Jan 2026 09:35 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रानीखेत में निवेश को 25 माह में दोगुना करने का झांसा देकर जीएमएफएक्स ग्लोबल लिमिटेड से जुड़े लोगों पर एक व्यक्ति से करीब 50 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है।
विज्ञापन
SBI Cyber Crime Alert - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में निवेश को 25 माह में दोगुना करने का झांसा देकर जीएमएफएक्स ग्लोबल लिमिटेड के से जुड़े लोगों पर रानीखेत निवासी से करीब 50 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है। पीड़ित ने इस संबंध में थाना रानीखेत में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


पीड़ित विमल किशोर भट्ट निवासी देवलीखेत लालकुर्ती रानीखेत का कहना है कि उनकी मुलाकात नवंबर-दिसंबर 2024 में गांधी चौक रानीखेत में जीएमएफएक्स ग्लोबल लिमिटेड के सीईओ बिमल रावत, डायरेक्टर रूबी रावत तथा स्वयं को कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बताने वाले अनुप कंडारी से कराई गई। आरोप है कि कंपनी की वेबसाइट दिखाकर और फॉरेक्स ट्रेडिंग व जमीनों में निवेश की बात कहकर उन्हें भरोसे में लिया गया।

तहरीर के अनुसार जनवरी 2025 से विभिन्न तिथियों में पीड़ित ने नेफ्ट व आरटीजीएस के माध्यम से बिमल रावत के खाते में 24.50 लाख रुपये, कंपनी खाते में टॉप-अप के रूप में राशि, करीब 5 लाख रुपये नकद, तथा कंपनी के बताए गए दो अन्य खातों में 20 लाख रुपये जमा कराए। कुछ दिनों से आरोपितों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पीड़ित का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसे जानकारी मिली कि हल्द्वानी में भी इसी तरह कई लोगों से ठगी की गई है।
विज्ञापन


 मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। -विमल प्रसाद, सीओ रानीखेत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें