रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में रोडवेज स्टेशन के पास शनिवार शाम चार बजे एक बड़ा हादसा टल गया जब एक वाहन अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि वाहन में बैठे युवक को चोट नहीं आई।
जल निगम रानीखेत में कार्यरत प्रकाश चंद्र शर्मा अपने पुत्र के साथ रिश्तेदार की शादी के लिए फल खरीदने रोडवेज के पास पहुंचे थे। वह फल ले रहे थे जबकि उनका पुत्र वाहन में बैठा था। अचानक वाहन लुढ़ककर खाई में जा गिरा जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना पर आसपास मौजूद लोगों ने मदद की और पुलिस को जानकारी दी। कांस्टेबल गोविंद जोशी और मोहम्मद यामीन ने घटना की जानकारी जुटाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने से ऐसी घटनाओं का खतरा रहता है।
-
वाहन संभवतः ठीक से हैंडब्रेक न लगने से लुढ़क कर खाई में चला गया। गनीमत रही किसी को कोई चोट नहीं आई है। लोगों से अपील है कि वाहन खड़ा करते समय सावधानी बरतें।
- भुवन जोशी, कोतवाल रानीखेत