फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर फंदे में फंसा रहा तेंदुआ

Sat, 14 May 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
तार में फंसा तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रामपुर में विद्या मंदिर के निकट के जंगल में तार में फंसा तेंदुआ रातभर तार से बाहर निकलने की जद्दोजहद के बाद आखिर सुबह तार से निकलने में सफल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह तेंदुआ काफी गुस्से में गुर्रा रहा था। तार से बाहर निकलने के दौरान उसके पंजे से खून भी निकला।  ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर तेंदुए के गुर्राने की आवाज रातभर सुनाई दे रही इससे तेंदुए के रात में ही फंसने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


सुबह करीब साढे छह बजे निकटवर्ती लोगों नें तेंदुए को फंसे देखा तो इसकी जानकारी लोगों को दी। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र नेगी ने बताया उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही तेंदुआ भाग गया। लोगों का कहना है कि तेंदुआ सुबह भी काफी गुस्से में गुर्रा रहा था। इस दौरान तार काटने के प्रयास में उसके पंजे और मुंह से हल्का खून भी निकला। खून के निशान मौके पर भी पड़े थे। इधर तेंदुए के सुरक्षित भाग निकलने के बाद लोगों में दहशत व्याप्त है। लोग विशेष रूप से अपने बच्चों को लेकर खासे चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें