जागेश्वर (अल्मोड़ा)। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में चित्रगुप्त अखाड़े के महामंडलेश्वर लाल महाराज के आगमन पर पुजारियों एवं श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कुमाऊंनी ढोल-नगाड़ों के साथ आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।महामंडलेश्वर लाल महाराज ने धाम परिसर के सभी प्रमुख मंदिरों में विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उपस्थित साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं ने धार्मिक एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। इस मौके पर कैलाश भट्ट, नवीन चंद्र भट्ट हनुमान, रमेश भट्ट, मनोज भट्ट, रमेश भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद