रानीखेत (अल्मोड़ा)। बाबा हैड़ाखान रिसर्च हॉस्पिटल और भोले बाबा आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र ने फायर रिस्क निरीक्षण किया। इस दौरान फायर एक्सटिंग्विशर, होज रील, अलार्म सिस्टम व आपातकालीन निकास मार्गों की जांच की गई तथा कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में नियमित फायर ऑडिट, उपकरणों की सर्विसिंग और मॉक ड्रिल अनिवार्य रूप से कराई जानी चाहिए।