फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दृश्य कला संकाय में जल्द नजर आएगी कुमाऊंनी संस्कृति की झलक

Sat, 25 Apr 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के दृश्य कला संकाय को नया स्वरूप देने की पहल शुरू हो गई है। जल्द ही संकाय की दीवारों पर अजंता, एलोरा की गुफाओं के चित्रों के साथ कुमाऊंनी संस्कृति की झलक नजर आएगी। बीते दिन विश्वविद्यालय के कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट ने इस सौंदर्यीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत दो महीने तक 250 छात्र-छात्राएं परिसर की दीवारों पर चित्र उकेरेंगे।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव आर्या ने बताया कि परिसर में आधुनिक कलाओं की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। वहीं दीवारों में पत्थर की आकृतियां उकेरी जाएंगी। इसके साथ ही भवन के भीतर लियोनार्डो दा विंची, राफेल, माइकल एंजेलो, जैक्सन पोलक, पाब्लो पिकासो जैसे विश्व के प्रसिद्ध चित्रकारों के चित्र स्थापित किए जाएंगे।
इसके अलावा राजा रवि वर्मा, अमृता शेर-गिल, जैमिनी रॉय जैसे भारतीय चित्रकारों और उत्तराखंड के पांच प्रसिद्ध चित्रकारों को यहां स्थान दी जाएंगी। यहां परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, संकायाध्यक्ष प्रो. शेखर चंद्र जोशी सहित विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें