बद्रेश्वर मंदिर के समीप निर्माणाधीन मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला। संवाद
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में बद्रेश्वर मंदिर के समीप निर्माणाधीन मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला में पहाड़ी संस्कृति की झलक नजर आएगी। एक करोड से पहाड़ी शैली में तैयार इस धर्मशाला के अस्तित्व में आने जिले को नई पहचान मिलेगी। वहीं मुसाफिरों को महंगे होटलों के कित्येए से मुक्ति मिलेगी।
माल रोड पर बद्रेश्वर मंदिर के पास वर्ष 1991 में स्थापित धर्मशाला भवन के जर्जर होने पर साल 2003 में पालिका ने इसे ध्वस्त कर दिया था। बजट के अभाव में लंबे समय से धर्मशाला का पुनर्निर्माण कार्य लटका था। एक करोड़ से अधिक लागत से अब फिर से धर्मशाला को पहाड़ी शैली तैयार किया जा रहा है। अब तक नगर में धर्मशाला नहीं होने से यहां पहुंचने वाले मुसाफिर होटलों में महंगा किराया देकर रात बिताने को मजबूर होना पड़ रहा था। जरूरतमंद लोग होटलों का किराया वहन नहीं कर पाते हैं। संवाद