फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला में दिखेगी संस्कृति की झलक

Sat, 14 Jun 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 बद्रेश्वर मंदिर के समीप निर्माणाधीन मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में बद्रेश्वर मंदिर के समीप निर्माणाधीन मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला में पहाड़ी संस्कृति की झलक नजर आएगी। एक करोड से पहाड़ी शैली में तैयार इस धर्मशाला के अस्तित्व में आने जिले को नई पहचान मिलेगी। वहीं मुसाफिरों को महंगे होटलों के कित्येए से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

माल रोड पर बद्रेश्वर मंदिर के पास वर्ष 1991 में स्थापित धर्मशाला भवन के जर्जर होने पर साल 2003 में पालिका ने इसे ध्वस्त कर दिया था। बजट के अभाव में लंबे समय से धर्मशाला का पुनर्निर्माण कार्य लटका था। एक करोड़ से अधिक लागत से अब फिर से धर्मशाला को पहाड़ी शैली तैयार किया जा रहा है। अब तक नगर में धर्मशाला नहीं होने से यहां पहुंचने वाले मुसाफिर होटलों में महंगा किराया देकर रात बिताने को मजबूर होना पड़ रहा था। जरूरतमंद लोग होटलों का किराया वहन नहीं कर पाते हैं। धर्मशाला बनने पर मुसाफिरों को राहत मिलेगी।
कम शुल्क पर मिलेगी बेहतर सुविधा
अल्मोड़ा। मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला का पुनर्निर्माण होने के बाद यहां मुसाफिरों को विश्राम की बेहतर सुविधा मिलेगी। निगम के मुताबिक धर्मशाला में 15 लोगों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। बेहद कम शुल्क में राहगीरों को बेहतरीन सुविधा दी जाएगी। ऐसे में जरूरतमंद लोगों को भी लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन

आर्ट कैलरी होगी स्थापित
अल्मोड़ा। धर्मशाला के एक तल में ताम्र शिल्प की आर्ट गैलरी स्थापित की जाएगी। यहां तांबे से तैयार वाद्य यंत्र रणसिंघा, तुतरी सहित परात, गागर, कलश आदि बर्तनों की गैलरी बनाई जाएगी। इससे यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को ताम्र नगरी अल्मोड़ा के इतिहास को करीब से जानने का मौका मिलेगा। संवाद
कोट
जिले की सांस्कृतिक विरासतों को सहेजने के लिए धर्मशाला को पहाड़ी शैली में तैयार किया जा रहा है। धर्मशाला को मुसाफिरों की सुविधा का ध्यान रखते हुए इसे सांस्कृतिक दृष्टि से भी आकर्षक बनाया जाएगा। धर्मशाला के अस्तिव में आने से अल्मोड़ा को अलग पहचान मिलेगी।़- अजय वर्मा, मेयर नगर निगम अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें