रानीखेत (अल्मोड़ा)। मॉलरोड क्षेत्र के पास जंगल में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग तेजी से फैल रही थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने एमएफई से होज फैलाकर व हाई प्रेशर होजरील के माध्यम से पंपिंग कर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। साथ ही आग को पीट-पीटकर पूरी तरह काबू में किया गया। मौके पर वन विभाग के कर्मी भी मौजूद रहे। । प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। अग्निशमन टीम में एलएफएम हरीश भट्ट, खीमानंद, दयाधर ध्यानी, राजकुमार, रमेश सिंह, जयवीर सिंह, दिनेश सिंह, निकेता, निरु शामिल रहे। संवाद