फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से एक की मौत

Sun, 29 Mar 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व पुलिस क्षेत्र डंगोली में घर पर बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि क्षेत्र में सौ से अधिक लोगों के टीवी, फ्रिज और इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। इस घटना में एक भैंस भी मरी है।
विज्ञापन


बूंगा गांव निवासी कृष्णानंद फुलोरिया के दो मंजिले मकान में रविवार सुबह साढ़े दस बजे बिजली गिर गयी। इसकी आवाज से आंगन में खड़े उनके बेटे पप्पू फुलोरिया (32 ) की मौके पर ही मौत हो गयी। इसमें सौ से अधिक लोगों की टीवी, फ्रिज और इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। इसके बाद गांव में बिजली गुल हो गयी। बिजली गिरने की आवाज से बूंगा निवासी मोहन सिंह भैंस भी मर गयी। इसमें भगवत सिंह के घर का सामान भी नष्ट हो गया।

 घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम गरुड़ चंदन सिंह डोभाल, तहसीलदार खुशबू आर्या, कानूनगो गोपाल सिंह बिष्ट, पटवारी बीसी लोहुमी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है। जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक चंदन दास, जिपं उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, जीतेंद्र मेहता, भगत डसीला, शिव सिंह बिष्ट अमस्यारी बसंत जोशी, बूंगा के पूर्व क्षेपं सदस्य त्रिलोक बुटौला ने  डीएम  से मृतक के परिजनों को शीघ्र आपदा मद से सहायता देने को कहा है। एसडीएम ने बताया कि मृतक के परिजनों को आपदा के मानकों के तहत सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन


 जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने जिला प्रशासन से आपदा की घटनाओं को हल्के में न लेने को कहा है। उन्होंने बूंगा गांव के आपदा प्रभावित कृष्णानंद फुलोरिया को आपदा मद से तत्काल आर्थिक सहायता देने को कहा है। जिपं उपाध्यक्ष ने एसडीएम ने प्रभावितों को सहायता देने को कहा। उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के संबंध में सीएम को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें