फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: क्वारब में पहाड़ी दरकने से सड़क धंसी, एक घंटे आवाजाही ठप रही

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। क्वारब में पहाड़ी दरकने और पहाड़ के तीन जिलों की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग धंसने से हाईवे छोटे-बड़े वाहनों के लिए बंद रहा। करीब एक घंटे बाद छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया लेकिन बड़े वाहनों के लिए अभी भी बंद हैं। बड़े वाहन 47 किमी फेरा लगाकर वाया रानीखेत के रास्ते गए।
विज्ञापन


पुलिस और आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 11:40 बजे क्वारब में पहाड़ी दरक गई। बोल्डर और मलबा अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया। इसके चलते क्वारब में एनएच धंस गया और मार्ग एक घंटे तक वाहनों के लिए बंद रहा।
बाद में जेसीबी से एनएच पर आए बोल्डर और मलबा हटाया गया तब जाकर एक घंटे बाद छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। एनएच का एक हिस्सा धंसने से बड़े वाहन (बसों और ट्रकों) की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके चलते भारी वाहन 47 किमी अतिरिक्त घूमकर वाया रानीखेत के रास्ते गए। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

क्वारब में हाईवे पर लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। कभी पहाड़ी दरक रही है तो कभी सड़क धंस रही है। ऐसे में वाहन चालक और यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें