अल्मोड़ा के लोधिया क्षेत्र के बरशीमी गांव में एक पालतू कुत्ते ने 10 साल के बच्चे को बुरी तरह काट लिया। बच्चे के शरीर पर 23 घाव आए हैं। बरशीमी गांव निवासी चंदन लटवाल ने बताया कि बुधवार शाम उनका 10 साल का बेटा पारस दोस्तों के साथ घर के पास खेल रहा था। इस दौरान पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया। कुत्ते ने बच्चे को 23 जगह काटा था। बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पारस को घर भेज दिया गया।