फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: . हल्द्वानी जा रही कार पलटी, एक ही परिवार के लोग बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर-हल्द्वानी मार्ग पर सोमवार सुबह अधूरिया के पास हल्द्वानी की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत ये रही कि इस घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


सोमेश्वर पुलिस के अनुसार बरशिला चनौदा निवासी बिशन सिंह राना अपने परिवार के साथ कार से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे अधूरिया के पास अचानक चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और कार सड़क पर पलट गई। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। दुर्घटना में कार सवारों लोगों को मामूली चोटें आईं जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें