फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अवैध शराब ले जा रहे कैंटर में धधकी आग

Sun, 20 Jul 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
आग से जला कैंटर। स्राेत: पुलिस
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के सोमेश्वर में आग की लपटों से घिरे कैंटर से लाखों रुपये की शराब बरामद हुई। आग लगने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने कैंटर से अवैध शराब बरामद कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

बीते शनिवार की रात पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पथरिया मजखाली मार्ग पर एक कैंटर में आग लगने की सूचना मिली। थानाध्यक्ष सोमेश्वर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कैंटर नंबर यूके 04 सीसी 1994 से आग की लपटें उठ रही थीं और वहां कोई भी नहीं था।
पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कैंटर आधा जल गया था। पुलिस ने कैंटर से शेष बची अंग्रेजी शराब की 840 बोतल, 168 अध्धे, 8208 पव्वे बरामद किए। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि शीघ्र ही तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें