फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में एक रुपये में एक बोतल मिनरल वाटर

Wed, 28 Jun 2017 12:06 AM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी परिषद के वाटर एटीएम मंगलवार से पर्यटकों और यात्रियों के लिए खोल दिए गए है। कैंट बोर्ड ने यहां रोडवेज स्टेशन और केमू स्टेशन पर दो स्थानों पर मशीनें स्थापित की गई हैं। मशीनों का उद्घाटन कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर आतेश चहार की उपस्थिति में वरिष्ठ सभासद भुवन आर्य ने किया। एटीएम में एक रुपये का सिक्का डाल कर एक बोतल मिनरल वाटर लिया जा सकता है।
विज्ञापन


पर्यटन सीजन में पेयजल किल्लत को देखते हुए छावनी परिषद ने इसी साल मार्च में यहां केमू स्टेशन और रोडवेज स्टेशन में नौ लाख रुपये की लागत से दो वाटर एटीएम मशीनें स्थापित की। वाटर एटीएम लगने से बाहरी यात्रियों को पानी के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। मशीनों का उद्घाटन करते हुए अतिथियों ने कहा कि इससे पर्यटकों और यात्रियों को लाभ मिलेगा।

छावनी परिषद की सीईओ ज्योति कपूर ने कहा कि मशीन में एक रुपये का सिक्का डालकर पानी प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन लोगों को बोतल साथ लानी होगी। जो स्थानीय लोग इस मशीन से पानी प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए कैंट बोर्ड की तरफ से एटीएम कार्ड भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


जिससे दो से 20 लीटर तक पानी प्राप्त किया जा सकता है। उद्घाटन अवसर पर सभासद संजय पंत, विंदु रौतेला, सुकृत शाह, पूर्व सभासद उमेश पाठक, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष यतीश रौतेला सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें