फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को मिलेगा स्थान

Mon, 10 Nov 2014 05:30 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। युवक कांग्रेस की बैठक में अल्मोड़ा-बागेश्वर के जिला प्रभारी और प्रदेश सचिव अनिल सिंह महरा ने कहा कि संगठन में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को स्थान दिया जाएगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों को कार्यकारिणी विस्तार के निर्देश दिए। कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष संदीप सिंह जंगपागी ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में युवा कांग्रेसियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की प्रतिमाह मासिक बैठक कर समीक्षा की जाएगी। बैठक में विधानसभा अल्मोड़ा क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जागेश्वर अध्यक्ष देवेंद्र धौनी, सोमेश्वर अध्यक्ष योगेश चंद्र, युवा कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष कवि जोशी, कपकोट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मोहन सिंह कोरंगा, बागेश्वर के ईश्वर पांडे, द्वाराहाट के दीपक सिंह नेगी, सल्ट के प्रहलाद सिंह रावत, गौरव वर्मा, हिमांशु मेहता, रोहित रौतेला, सुरेंद्र मेहरा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें