द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट सांस्कृतिक समिति ने द्वाराहाट महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें वायस आफ द्वाराहाट भी चयन होगा। इसके लिए रविवार को कलाकारों का आडिशन हुआ। इसमें दर्जनों प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी। समिति के अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बताया कि 32 प्रतिभागियों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया है। अब इनका मंचीय प्रदर्शन (स्टेज परफार्मेंस) होगा। चयनित प्रतिभागियों को वायस आफ द्वाराहाट के लिए चयनित किया जायेगा। रविवार को हुए आडिशन में समिति के राजेंद्र सिंह राणा, धीरेन मठपाल, आशीष वर्मा, भूपेन कांडपाल, पवन साह, संजू मठपाल सहित प्रतिभागी मौजूद रहे।