फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा में 1997 अभ्यर्थी हुए शामिल

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुलिस विभाग में कांस्टेबल, पीएसी और फायर मैन के कुल 21 पदों के लिए रविवार को एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के लोअर मालरोड स्थित खेल मैदान में लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए पंजीकृत 2016 अभ्यर्थियों में से 1997 शामिल हुए। 19 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पुलिस विभाग ने अभ्यर्थियों की काफी संख्या को देखते हुए लिखित परीक्षा एसएसजे परिसर के लोअर मालरोड स्थित मैदान में परीक्षा केंद्र बनाया था। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे 2016 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। मैदान में सभी अभ्यर्थियों को सुबह 7:30 बजे बुलाया गया था। 1997 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। अभ्यर्थियों को बैठाने की व्यवस्था में तीन घंटे लग गए। इसके बाद लिखित परीक्षा 11 बजे से 12:30 बजे तक हुई। परीक्षा पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल की देखरेख में हुई। इस अवसर पर अल्मोड़ा के पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र सिंह ह्यांकी, रानीखेत के पुलिस उपाधीक्षक गोविंद लाल वर्मा के अलावा पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें