अल्मोड़ा। पिछले एक पखवाड़े से हो रही बिजली कटौती से जनता परेशान है। शाम के समय घंटों रोस्टरिंग से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। दीपावली के चलते बाजारों में लोग खरीददारी करने पहुंच रहे हैं, लेकिन कटौती से दुकानदारों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कटौती के दौरान पेयजल पंपों को तक बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऋषिकेश कंट्रोल रूम के निर्देश पर रविवार दोपहर 2:30 बजे से शापम पांच बजे तक कटौती की गई। इस दौरान फोटो स्टेट, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, फोटोग्राफी, आटा चक्की आदि का कारोबार ठप रहा। वहीं, बिजली आने पर विभाग फाल्ट के बहाने ब्रेकडाउन ले रहा है। लोगों का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में घंटों कटौती के बावजूद न तो अधिकारियों को कोई परवाह है और न ही जनप्रतिनिधियों को