फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई कंपनी का डायरेक्टर तो कोई मालिक

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित एल्यूमिनाई मीट में कालेज के पूर्व और वर्तमान छात्रों ने अनुभव साझा किए। संस्थान से पासआउट कई छात्रों ने सॉफ्टवेयर कंपनियां खोली हैं तो कुछ प्राइवेट कंपनियों के शीर्ष पदों पर हैं। कालेज की डीन डा. ज्योति सक्सेना ने कहा कि पूर्व छात्रों के काम से ही संस्थान की पहचान बनती है। पूर्व छात्रों द्वारा दी गई सीख अध्ययनरत छात्रों के काम आएगी।
विज्ञापन

2002 में इस संस्थान से पासआउट कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग के छात्र प्रतीक नारंग ने अपने दो साथी रुद्रेश सोत्रीय और मोहित शर्मा के साथ सॉफ्टवेयर फर्म बनाई है। फर्म में प्रतीक सीईओ हैं। उन्होंने बताया कि 25 इंजीनियरों को उन्होंने फर्म में रोजगार दिया है। इससे पहले तीनों दिल्ली में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे। 1996 के इलेक्ट्रानिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के पासआउट बरेली निवासी अब्दुल मलिक ने बताया कि छह माह तक उन्होंने अमेरिकन कंपनी में काम किया। वर्तमान में वह चंडीगढ़ की केएफएस सल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में निदेशक पद पर कार्यरत हैं। वह हिमाचल, पंजाब, यूपी आदि क्षेत्रों के पिछड़े बच्चों को स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण भी देते हैं। 1996 के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के पासआउट बरेली निवासी आशीष जौहरी ने 1998 से 2007 तक अमेरिका में अमेरिकन इंश्योरेंस इंटरनेशनल ग्रुप कंपनी में काम किया। 2007 में इसी कंपनी की चेन्नई शाखा में वह वाइस प्रेसीडेंस बने। इसी साल जौहरी ने आईटी कंसल्टिंग कंपनी खोली, 2012 में बरेली में उन्होंने मिल्कीस फ्रुड प्रोडक्ट फर्म खोली। इस फर्म में 22 इंजीनियरों को रोजगार मिल रहा है। 1991 में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के पासआउट मनीष यादव नोएडा टैग महेंद्रा कंपनी में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट हैं। 1996 में इलेक्ट्रानिक एंड कम्युनिकेशन से पास आउट गुड़गांव निवासी राणा प्रताप पावर ग्रेड कारपोरेशन ऑफ इंडिया की गुड़गांव स्थित कंपनी में चीफ मैनेजर हैं। 2003 बैच के पासआउट मयंक, 2005 के छात्र रवि कुमार, विशाल कुमार और श्वेता रावत, 2007 के राजीव चिन्याल, 2008 के ललित गड़िया, 2009 के राजेंद्र शाही, 2011 बैच की नेहा इसी कालेज में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें