फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर बना ताइक्वांडो चैंपियन

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। धौलछीना में चल रही प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 101 अंक के साथ बागेश्वर पहले, 65 अंक के साथ पिथौरागढ़ दूसरे और 64 अंक के साथ नैनीताल तीसरे स्थान पर रहा। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हरीश बनौला ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बागेश्वर ने 24 स्वर्ण, नैनीताल ने 11, चंपावत और उधमसिंह नगर ने सात-सात, अल्मोड़ा ने पांच और पिथौरागढ़ ने चार स्वर्ण जीते। विशिष्ट अतिथि सप्तेश्वर मंदिर के श्री श्री जालंधर महाराज थे। इस मौके पर जीआईसी धौलछीना के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कुंदन सिंह कालाकोटी, भुवन चिल्वाल, कमलेश त्रिपाठी, अशोक बनकोटी, हंसी पांडे, वीरेंद्र सिंह, कमल भट् ट, मीनाक्षी जोशी, मन मोहन सिंह, मनोज रावत, ,खुशाल धपोला, नवीन बिष्ट ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर सह संयोजक महेंद्र प्रकाश आर्या, कैलाश डोलिया, डा. वृजेश डसीला, बीडीओ मोहन सिंह बिष्ट, बीईओ शंकर राम कोहली, जीसी टम्टा, हिम्मत राम आर्या, बसंत राम आर्या, श्रीकृष्ण उप्रेती, योगेश तिवारी, हरीश ढैला, उमेद मनराल, हरीश मेहता, राजेद्र जोशी, गिरीश बिष्ट, राजेंद्र जड़ौत ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें