फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजेली अध्यक्ष, पंत बने महामंत्री

Tue, 14 Oct 2014 05:33 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चौबटिया स्थित उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में प्रांतीय मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के चतुर्थ द्विवार्षिक अधिवेशन में तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। कई जिलों से आए पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर संघर्ष के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए राजेंद्र सिंह बजेली अध्यक्ष और चंद्रमोहन पंत महामंत्री, रमेश बोरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तिलक चंद्र कोषाध्यक्ष, अंजू करगेती महिला उपाध्यक्ष मनोनीत, प्रभाकर सिंह और एलएम रावत संरक्षक, गोपाल सिंह मेहरा सलाहकार मनोनीत किए गए। तय हुआ सभी लोग संगठन की मजबूती के लिए प्रयास करेंगे। चुनाव ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक प्रभाकर सिंह की देखरेख में हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें