फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत को मिले व्यवस्था का अधिकार

Wed, 16 Jul 2014 04:14 PM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। फुलई जागेश्वर के प्रधान हरिमोहन भट्ट ने जागेश्वर क्षेत्र में सावन मेला सहित सभी व्यवस्थाओं का अधिकार ग्राम पंचायत को देने की मांग की है। जिलाधिकारी और जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि उच्च न्यायालय नैनीताल ने जागेश्वर मंदिर की व्यवस्था संपत्ति, चढ़ावे का लेखा-जोखा रखने के लिए समिति गठित की है जबकि जागेश्वर धाम क्षेत्र की अन्य व्यवस्थाओं के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 से पूर्व सावन मेला और सालभर अन्य व्यवस्थाएं ग्राम पंचायत फुलई जागेश्वर किया करती थी लेकिन 2002 में जिला अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा मंदिर कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। जिसने ग्राम पंचायत द्वारा किए जाने वाले काम स्वयं ले लिए जो असंवैधानिक है। ग्राम पंचायत पूर्व में किए गए कार्यों का अधिकार खुद लेने की इच्छुक है। ग्राम पंचायत को टैक्स लगाने का भी अधिकार है। वर्तमान में मेला फंड के नाम पर मंदिर समिति स्थानीय, बाहरी व्यापारियों से टैक्स वसूल रही है, जो ग्राम पंचायतों के अधिकारों का हनन है जबकि इससे पूर्व मंदिर समिति केवल सावन माह में व्यवस्थाएं किया करती थी। शेष 11 माह की व्यवस्था ग्राम पंचायत करती थी। उन्होंने सावन मेला समेत वर्षभर जागेश्वर क्षेत्र की सभी व्यवस्थाओं का अधिकार ग्राम पंचायत को देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें