फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में करें मतदान: रेखा

Wed, 16 Jul 2014 04:14 PM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर। सोमेश्वर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रेखा आर्या ने प्रचार अभियान जोर शोर से शुरू कर दिया है। आज उन्होंने क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण कर वोट मांगे। उन्होंने लोगों से विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। रेखा आर्या ने समर्थकों के साथ खर्कवाल गांव, आगररौलकुड़ी, बचुराड़ी, भैसड़गांव, फल्यांटी, नाकोट आदि गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करने में कांग्रेस ही सक्षम है। रेखा ने कहा कि कुछ ही दिनों के भीतर भाजपा के वायदों की असलियत सामने आ चुकी है। उन्होंने लोगों से चुनाव में उन्हें विजयी बनाकर मुख्यमंत्री हरीश रावत को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा क्षेत्र की उपेक्षा की है जिससे यह क्षेत्र लगातार पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोमेश्वर क्षेत्र के लोगों की पानी, बिजली, स्वास्थ्य, सड़क से लेकर सभी समस्याओं के समाधान के लिए कटिबद्ध है। भ्रमण में उनके साथ भुवन जोशी, भूपाल मेहरा, अमर सिंह, चंदन वर्मा, दीपक आर्या, लाल सिंह बजेठा, हरीश भाकुनी, प्रकाश खाती, सुनीता देवी, प्रताप राणा आदि थे। इधर रेखा आर्या के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टोलियां गांव-गांव जनसंपर्क में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें