बागेश्वर। स्थायी नियुक्ति, पेंशन देने की मांग को लेकर एसएसबी हथियार प्रशिक्षित गुरिल्लों का बेमियादी धरना, प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। तहसील प्रांगण में आंदोलनस्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र, राज्य सरकारें उनकी उपेक्षा कर रही हैं। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। एक देश में दो कानून नहीं चलेंगे। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगेें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। शेर सिंह दुबड़िया की अध्यक्षता में रामप्रसाद आर्या ने संचालन किया। धरना प्रदर्शन में रुद्र सिंह धामी, पूरन चंद्र मिश्रा, मथुरादत्त मिश्रा, गोविंद राम, कंतुली देवी, हेम कांडपाल, नारायण सिंह कर्म्याल आदि शामिल थे।