फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलज, शोभा, कैलाश उमाकांत और भूपेंद्र रहे अव्वल

Thu, 05 Jun 2014 05:32 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर स्पर्श गंगा बोर्ड, वन विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और 81वीं बटालियन एनसीसी की ओर से यहां आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में जलज, शोभा, कैलाश उमाकांत और भूपेंद्र अव्वल रहे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के जूनियर वर्ग के भाषण में जलज जोशी प्रथम, शुभम पाठक द्वितीय और दिव्यांशु जौहरी तृतीय, सीनियर वर्ग में शोभा भैंसोड़ा प्रथम, मनोज कुमार द्वितीय और ललित मोहन कांडपाल तृतीय, शिक्षण भाषण में कैलाश सिंह प्रथम, सुरेश कर्नाटक द्वितीय, देवेंद्र धानिक तृतीय, शिक्षक कविता वर्ग में उमाकांत उपाध्याय प्रथम, पंकज पांडे द्वितीय और नवल आर्या तृतीय, छात्र कविता पाठ में भूपेंद्र कोरंगा प्रथम, आकाश जोशी द्वितीय, हेमलता तृतीय, नारा लेखन में छात्र अंजू वर्मा प्रथम, रोहित कुमार द्वितीय, सूरज कुमार तृतीय, शिक्षक वर्ग निबंध में प्रकाश चौबे प्रथम दीपा गोस्वामी द्वितीय और ज्योति टम्टा तृतय स्थान पर रहे।
डाइट के प्रधानाचार्य श्याम लाल आर्य ने कहा कि शिक्षक समाज प्रबुद्ध और चिंतनशील है। छात्र और शिक्षक पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम समन्वयक एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी ने बताया कि अव्वल प्रतिभागियों को विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को डाइट में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। सुबह 10 बजे गोष्ठी होगी, जनजागरूकता अभियान के साथ ही संगम और बागनाथ मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। प्रतियोगिता संपन्न कराने में डाइट के प्रवक्ता डा. केएन कांडपाल, डा. केएस रावत, डा. एमसी जोशी, डा. दया सागर, रमेश जोशी, धीरेंद्र पाठक, हरीश कोरंगा, राजीव निगम और बीएस कोरंगा आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें