फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के नेतृत्व में केंद्र में बनेगी सरकार: खंडूरी

Tue, 29 Apr 2014 05:31 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दन्यां। पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी ने कहा कि कांग्रेस सरकारों की गलत नीतियों ने विश्व गुरु भारत की छवि को धूमिल कर दिया है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और महंगाई रोकने में कांग्रेस सरकार विफल रही। कांग्रेस के कुशासन से देश त्रस्त है और चुनाव के बाद देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

श्री खंडूरी दन्यां में आयोजित चुनावी सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री को निर्णय लेने की स्वतंत्रता नहीं थी। रिमोट कंट्रोल से संचालित सरकार सभी मोर्चाें पर विफल रही। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को विजयी बनाने की अपील की। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कुमाउंनी में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि गुजरात का एक गरीब सपूत कांग्रेस का भूत भगाने के लिए पूरे देश में छाया हुआ है। लोकसभा संयोजक केदार जोशी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्य, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा मंजू तिवारी आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, संचालन प्रकाश भट्ट और श्याम पांडे ने संयुक्त रूप से किया। इससे पहले पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, केशर सिंह मेहता, सुभाष पांडे, नरेंद्र बिष्ट, नंदन नेगी, हरीश दरम्वाल, डीके जोशी, दिनेश गैड़ा, गोपाल सिंह, गोधन सिंह भैसोड़ा, रमेश कांडपाल, षष्टी दत्त शर्मा, डीके उप्रेती आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

इस मौके पर राजेंद्र रौतेला, जगदीश भट्ट, गणेश बिष्ट, देवेंद्र बोरा, जीवन उप्रेती, चंद्रलाल वर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने नेताओं का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें