फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के विवादित बयान से उबाल

Tue, 29 Apr 2014 05:31 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बाबा रामदेव देव के आपत्तिजनक बयान से वाल्मीकि समाज में भारी गुस्सा है। समुदाय के नाराज लोगों ने नगर में रविवार को रामदेव की शवयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया और पुतले को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संत के रूप में रामदेव का सभी लोग सम्मान करते हैं, लेकिन बाबा का बयान गरीबों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाला है। इससे वर्ग विशेष के लोगों में रोष है। राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के लिए इस प्रकार के बयान एक संत को शोभा नहीं देते हैं। वाल्मीकी समाज के लोगों ने नगर पालिका कार्यालय के पास से चौघानपाटा तक बाबा की अर्थी निकाली और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान सिकंदर पवार, राजपाल, नंद किशोर आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें