फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के घर से चार लाख के जेवरात साफ

Sat, 14 Dec 2013 05:48 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल कॉलोनी में रहने वाले डॉक्टर के घर से चोरों ने चार लाख के जेवरात साफ कर दिए। डॉक्टर का परिवार इस दौरान विवाह में शामिल होने बाहर गया था। डॉक्टर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बेस अस्पताल परिसर में स्थित टीबी क्लिनिक के वरिष्ठ डॉक्टर डा. अजय कुमार बेस कॉलोनी में रहते हैं। डा. अजय कुमार अपने परिवार के साथ छह दिसंबर को किसी विवाह में शामिल होने गए थे। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। डा. अजय कुमार ने बताया कि 11 दिसंबर को कॉलोनी के किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन कर फ्लैट का दरवाजा टूटा होने की जानकारी दी। इसके बाद वह अल्मोड़ा लौट आए। वापस आने पर देखा कि चोरों ने घर के भीतर रखा सामान बिखरा दिया था। अलमारी में रखे 11 तोले के सोने और 200 ग्राम वजन के चांदी के जेवरात भी चोर चुरा ले गए थे। उन्होंने बताया कि चोरी गए सामान का मूल्य करीब चार लाख रुपए से अधिक है। कोतवाल पीएल वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश कर चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें