रानीखेत। राजकीय जूनियर हाईस्कूल पौड़ा कोठार की छात्रा रेनू पपनै का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह 12 दिसंबर से मध्य प्रदेश के सतना में शुरू हो रही राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। विद्यालय की शिक्षिका यशोदा कांडपाल ने बताया कि रेनू बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। खंड शिक्षा अधिकारी एचआर राजन ने कहा कि रेनू ने कड़ी लगन और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। मनोज बिष्ट, पान सिंह बिष्ट, भुवन सजवान ने रेनू को बधाई दी है।