फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल गुम होने की प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर विवाद

Mon, 25 Nov 2013 05:45 AM IST
Almora
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत। मोबाइल गुम होने की प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर उपराजस्व निरीक्षक और दो ग्रामीणों के बीच उपजे विवाद के कारण मजखाली में देर रात तक हंगामा मचा रहा। लोग प्रशासनिक अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग कर रहे थे। विधायक अजय टम्टा, संयुक्त मजिस्ट्रेट रवि झा सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों के मजखाली पहुंचने के बाद देर रात मामला शांत हुआ। आरोप है कि उपराजस्व निरीक्षक प्राथमिकी दर्ज करने के बजाए हाथापाई करने लगे और एससी-एसटी एक्ट के तहत जेल भेजने की धमकी दे रहे थे। इससे घबराकर दोनों ग्रामीणों ने विधायक और भाजपा नेताओं को सूचना दे दी।
विज्ञापन

नैनी गांव निवासी आनंद भंडारी शनिवार की शाम कुंवाली से दुकान बंद कर घर की तरफ आ रहे थे, तो रास्ते में कहीं उनका मोबाइल गुम हो गया। इसी बीच रास्ते में उन्हें कुंवाली गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता हेम पांडे मिल गए। दोनों मोबाइल गुम होने की प्राथमिकी दर्ज कराने मजखाली पटवारी चौकी पहुंचे। दोनों का आरोप है कि उपराजस्व निरीक्षक विजेंद्र नाथ आर्य रात होने की बात कहकर प्राथमिकी दर्ज करने को तैयार नहीं हुए। जब दोनों ने तहसीलदार के पास जाकर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही तो गुस्से में आकर उप राजस्व निरीक्षक ने हेम पांडे के तमाचा जड़ दिया और दोनों को एससी-एसटी एक्ट के तहत जेल भेजने की धमकी दी। हेम पांडे ने बताया कि इसी बीच नरेंद्र अधिकारी नामक उनके साथी का फोन आया, उन्होंने इस संबंध में उन्हें बताया। नरेंद्र ने विधायक अजय टम्टा सहित तमाम भाजपाइयों को इसकी सूचना दे दी। कुछ देर बाद विधायक अजय टम्टा, भाजयुमो अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष दर्शन रावत, ज्योति मिश्रा शाह सहित कई भाजपाई पटवारी चौकी मजखाली पहुंच गए। उपराजस्व निरीक्षक को हटाने की मांग करने लगे। इधर कई लोग प्रशासनिक अव्यवस्था को दुरुस्त करने की बात भी कर रहे थे। देर रात रानीखेत से संयुक्त मजिस्ट्रेट रवि झा, तहसीलदार धनी राम, कानूनगो अर्जुन लाल टम्टा सहित कई कर्मचारी मजखाली पहुंचे। वार्ता के बाद बमुश्किल मामला सुलझा। इधर उपराजस्व निरीक्षक विजेंद्र नाथ आर्य ने इस संबंध में कुछ भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।

आज दोनों पक्षों से पूछताछ करेंगे संयुक्त मजिस्ट्रेट
रानीखेत। संयुक्त मजिस्ट्रेट रवि झा ने कहा कि शनिवार की शाम उपराजस्व निरीक्षक और दो लोगों के बीच कहासुनी हुई थी। सोमवार को दोनों पक्षों को कार्यालय बुलाया गया है। दोनों पक्षों से पूछताछ होगी, इस मामले की गहराई से जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें